फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: करंट लगने से एक व्यक्ति झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकोट में घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे पहले बेस अस्पताल और फिर हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।

अधिशासी अभियंता को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि नकोट समेत आसपास के क्षेत्र में कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर से गुजर रही है। जिनमें प्रयुक्त खंभों की ऊंचाई भी बहुत कम है। कई स्थानों पर बिजली की तार झूल रही है। इससे आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है। बीते बुधवार सुबह करीब 11 बजे 35 वर्षीय सोनू भट्ट पुत्र रामप्रसाद भट्ट अपने घर की छत पर टहलने गया। इसी दौरान वह छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। मामले में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता वाईएस तोमर ने बताया कि करंट किस वजह से लगा है उसकी जांच करवाई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जनप्रगतिशील मंच के अध्यक्ष संदीप सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी, संदीप रतूड़ी, दिगंबर कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें