फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य व अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय ने सत्र 2014-15 स्नातक (वार्षिक प्रणाली) में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को मुख्य एवं अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया है। इसके अलावा वर्ष 2007 से 15 के बीच अनिवार्य विषय (पर्यावरण विज्ञान, एलमेंटरी बुक कीपिंग एवं बीएड पर्यावरण) उत्तीर्ण न करने वाले छात्रों को भी परीक्षा देने का अवसर दिया गया है। विवि ने संबंधित छात्र-छात्राओं को 26 जुलाई से परीक्षा फार्म भरने को कहा है। परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने बताया कि वर्ष 2014-15 में पंजीकृत स्नातक (वार्षिक प्रणाली) छात्र-छात्राओं की मुख्य/अंक सुधार परीक्षा वर्ष 2018-19 में आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों एवं कोरोना की वजह से विवि परीक्षा आयोजित नहीं कर पाया। उनके लिए इस साल परीक्षा प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा जिन छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2007-08 से वर्ष 2014-15 (वार्षिक प्रणाली) तक अनिवार्य विषय उत्तीर्ण नहीं किया और परीक्षा फार्म भर दिया या फार्म भरने से वंचित रह गए हो। उन छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने का एक मौका दिया जा रहा है।
प्रो. रावत ने बताया कि इसके लिए विवि की विद्या परिषद ने 3 हजार (500 रुपये परीक्षा शुल्क व ढाई हजार विलंब शुल्क) निर्धारित किया है, जिन छात्र-छात्राओं ने पूर्व में 500 रुपये शुल्क जमा कराया है। उनको भी विलंब शुल्क देना होगा। वर्ष 2014-15 पंजीकृत छात्रों को वार्षिक परीक्षा (मुख्य एवं अंक सुधार) परीक्षा के लिए 1250 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क विवि के वित्त अधिकारी के बैंक खाते में जमा कराना होगा। परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है तिथि
26 जुलाई- ऑफ लाइन/ऑन लाइन परीक्षा फार्म भरना शुरू
16 अगस्त-शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें