फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पत्थरों के नीचे दबा मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र के काफुलधार गांव में एक वृद्धा का शव पत्थरों के नीचे दबा मिला। महिला घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिंडोलाखाल पुलिस को रौड़धार क्षेत्र के काफुलधार गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव घर से 25 मीटर दूर खेत में पत्थरों के नीचे दबा होने की सूचना मिली। तुरंत थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के शव के ऊपर पत्थरों का ढेर था। महिला की पहचान भामा देवी (75) पत्नी स्व. कलम सिंह के रूप में हुई है। महिला घर में अकेली रहती थी।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग महिला सामान लेने रौड़धार जाते दिखी थी। इसके बाद वह अपने मायके गोसिल में भाई सोबत सिंह पंवार के घर चली गई थी। 14 जून को सोबत सिंह का बेटा नेत्र सिंह महिला को वापस काफुलधार छोड़ गया था। उसके बाद महिला दिखाई नहीं दी। 18 जून को सुनील नामक युवक जब खेतों से होकर गुजर रहा था तो उसे पत्थरों के ढेर में मक्खियां दिखीं। पास जाने पर उसे बुजुर्ग महिला का शव दिखाई तो पुलिस को सूचना दी। महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी दो विवाहित बेटियां दिल्ली और मेरठ में रहती हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए टिहरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें