फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अधिकारी पहुंचे फरियादी नहीं आए

Fri, 19 Jun 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग में आयोजित विशेष जन जागरूकता व लाभार्थी शिविर खाना पूर्ति बनकर रह गया
विज्ञापन

लोगों का कहना- समय से नहीं मिली शिविर की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। नगर पालिका देवप्रयाग में आयोजित विशेष जन जागरूकता व लाभार्थी शिविर खाना पूर्ति बनकर रह गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी तो पहुंचे लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी सूचना नहीं मिलने से लोग इसका लाभ नहीं उठा पाए। शिविर की जानकारी सभासदों तक को समय पर नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासन की ओर से देवप्रयाग में नगर वासियों के लिए विशेष जन जागरूकता एवं लाभार्थी शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सत्यापन, नवीन राशन कार्ड आवेदन, पेंशन योजनाओं, स्वरोजगार, महिला कल्याण आदि की नगरवासियों को जानकारी दी जानी थी लेकिन नगर पालिका सभागार में आयोजित इस शिविर की जानकारी आस-पास के लोगों को नहीं मिल पाई। शिविर में संबंधित विभागों के करीब 18 अधिकारी व प्रतिनिधि पहुंचे थे। शिविर में लाभ लेने के लिए स्वयं अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से लोगों से संपर्क किया गया तब किसी तरह कुछ लाभार्थी मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रमोद टोडरिया के अनुसार उन्हें भी शिविर की जानकारी नहीं हुई जिससे वह इसका लाभ नहीं ले पाए। सभासद राहुल कोटियाल के अनुसार उन्हें देर रात शिविर आयोजन का पत्र मिला और इस कारण अन्य लोगों को जानकारी नहीं दे पाए। नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, सभासद सुनीता, संगीता शिविर में पहुंचीं मगर शिविर का लाभ लेने वाली जनता नदारत रही। शिविर में जल संस्थान, बैंक, शिक्षा विभाग के अधिकारी यहां थे लेकिन लोग नहीं आए। वहीं सहकारिता में एक, खाद्य आपूर्ति में 4, स्वरोजगार की 5 लोग जानकारी लेने पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी ने बताया कि डीएम कार्यालय से बीते दिन शिविर आयोजन संबंधी पत्र मिलने के बाद नगर पालिका ने तत्काल इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। संबंधित विभागों को सूचना दी गई व पोस्टर भी आदि बनाकर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें