श्रीनगर। हनोई, वियतनाम में आयोजित इंटरनेशनल मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्फ्रेंस में एचएनबी गढ़वाल विवि के डॉ. जितेंद्र सिंह बुटोला को प्रतिष्ठित डॉ. एपीजे कलाम ग्रीन एनवायरनमेंट प्रमोशन इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान औषधीय पौधों के क्षेत्र में शिक्षा, शोध, समाज सेवा और प्रोफेशनल डेवलपमेंट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
12 से 17 जून तक हनोई के होटल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन, संसाधन, जैव विविधता और पर्यावरणीय चुनौतियां सतत विकास के लिए मुद्दे और रणनीतियां (सीसीआरबीइसी-2026) था। बैंकॉक स्थित सुआन सुनांधा राजाभट यूनिवर्सिटी के कैनबिस हेल्थ साइंस एंड मेडिकल हर्ब्स प्रोग्राम के डायरेक्टर, प्रोफेसर डॉ. थावत्चाई कामोलथम ने डॉ. बुटोला को यह सम्मान प्रदान किया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में हुआ। डॉ. बुटोला ने कहा कि यह सम्मान औषधीय पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। संवाद