फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शिक्षा परिसर पौड़ी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कहा, एसोसिएशन अशासकीय विद्यालयों में रुकी नियुक्ति व चुनाव प्रक्रिया को जल्द शुरू किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन विभाग सकारात्मक कदम उठाने को तैयार नहीं है। कहा-अशासकीय विद्यालयों में छह माह से ज्यादा प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया को नहीं रोका जा सकता है। लेकिन जिले में अनेक विद्यालयों में वर्षों से चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं कराई गई है।
विज्ञापन




बुधवार को शिक्षा परिसर पौड़ी में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव विमल नेगी, जिलाध्यक्ष अशोक जोशी व जिला सचिव उत्तम नेगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने अनिश्चित धरना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में विषम परिस्थितियों, दूरस्थ क्षेत्रों में अशासकीय विद्यालय बेहतर कार्य कर रहे हैं। कहा एसोसिएशन ऐसे विद्यालयों में प्रबंध संचालक के स्थान पर प्रबंध नियंत्रक की तैनाती किए जाने की मांग कर रहा है। जिला सचिव उत्तम नेगी ने बताया कि सीईओ पौड़ी ने एसोसिएशन को 23 अक्तूबर को वार्ता के लिए बुलाया है, जिसके चलते फिलहाल आगामी तिथि तक धरना स्थगित कर दिया गया है। धरना देने वालों में दीपक पोखरियाल, भाष्कर घिल्डियाल, कुलदीप नेगी और हर्षपाल चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें