जिला मुख्यालय पौड़ी के प्रेक्षागृह में व्यापार सभा पौड़ी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं समाधान करना प्राथमिकता बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने नवनिर्वाचित व्यापार सभा अध्यक्ष विनय शर्मा, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष दिलबर सिंह भंडारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक ने व्यापार सभा को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। संचालन जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया।
इस मौके पर इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, व्यापार सभा के उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल, प्रवीन असवाल, पूर्व अध्यक्ष हेमेंद्र नेगी, पूर्व कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसाईं, सरिता नेगी, कुसुम चमोली आदि मौजूद रहे।