फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजग रहेंगे लोग तो अपराधों पर रहेगा नियंत्रण : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने महिला मंगलदलों को साथ चौपाल लगाकर उन्हें महिला अधिकारों व गुड टच- बेड टच की जानकारियां दी। साथ ही गांव व आसपास के क्षेत्रों में नशे की अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वालों की सूचना देने को कहा।एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्राें में लोगों के बीच पहुंचकर मित्र पुलिस उन्हें कानून की मूलभूत जानकारियां देगी। इसके लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बताया कि खिर्सू ब्लॉक के ग्राम सरणा, सतपुली के राजस्व क्षेत्र ग्राम-बागी व धुमाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम-ओलेथ में



पुलिस टीम द्वारा महिला मंगल दल व नवयुवक मंगल दलों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें बढ़ते अपराधों की जानकारी व रोकथाम, मानव तस्करी, गुड टच- बेड टच, नशा तस्करी, साइबर अपराधों की जानकारी व बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों आदि की तकनीकी जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आपातकालीन नं. डायल-112 पर कोई भी व्यक्ति पुलिस को किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी दे सकता है। इतना ही नहीं लोग इस नंबर के माध्यम से पुलिस से सहायता भी मांग सकते हैं। कहा कि सजग रहेंगे लोग तो अपराधों पर स्वत: ही नियंत्रण रहेगा। उन्होंने पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध नशा कारोबारियों व नशा तस्करों की जानकारी देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें