फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कीर्तिनगर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने चलाया संपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विकास खंड कीर्तिनगर के विभिन्न विभागों में संपर्क अभियान चलाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी 2 नवंबर को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम है। कहा यह बुढ़ापे के सहारे और सम्मान की लड़ाई है।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री राजीव उनियाल ने सभी कर्मचारियों और मातृ शक्ति से आह्वान किया कि वह 2 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में देहरादून के परेड ग्राउंड में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनें। कहा सरकार पर दबाव बनाने का यही सही समय है। जनपद टिहरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसके लिए कर्मचारी हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि पंकज शाह ने अपने कहा कि आचार संहिता लगने से ठीक पहले सरकार पर बड़ा दबाव बनाने के लिए यह निर्णायक आंदोलन करना बेहद जरूरी हो गया है। संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से संतोष, रविंद्र, आशीष थपलियाल, राहुल, अभिषेक, अमंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें