पौड़ी। विश्व पर्यटन दिवस के तहत मुख्यालय में 27 सितंबर को माउंटेन बाइकिंग रैली का आयोजन होगा। बाइकिंग रैली कंडोलिया से खिर्सू और वापस खिर्सू से कंडोलिया पहुंचेगी।
डीटीओ प्रकाश खत्री ने बताया कि माउंटेन बाइकिंग रैली 27 सितंबर को सुबह 7 बजे से शुरू होगी। रैली 30 किमी तक की होगी जो सुंदर बांज-बुरांस के जंगल से होते हुए गुजरेगी। रैली का पहला पड़ाव बुआखाल होगा। इसके बाद मांडाखाल होते हुए चौबट्टा और फिर खिर्सू पहुंचेंगे। बताया कि इस रैली को लेकर प्रकृति प्रेमियों और माउंटेन बाइकर्स में खासा उत्साह है। बीते साल इसी आयोजन में 45 से 50 माउंटेन बाइकर्स पहुंचे। संवाद