फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसंख्य कनिष्ठ सहायक अन्य विभागों में होंगे समायोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग (आयुष विभाग) में तैनात अधिसंख्य कनिष्ठ सहायक जल्द ही अन्य विभागों में समायोजित किए जाएंगे। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी जिले में अधिसंख्य कर्मचारियों की सूची जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद इन कर्मचारियों का समायोजन अन्य विभागों में जिलाधिकारी करेंगे। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि विभाग में तैनात कर्मचारियों की यथास्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जल्द ही आवश्यकतानुसार कर्मचारियों के समायोजन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं के निदेशक डा. यतेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी को पत्र भेज विभाग के अधिसंख्य कार्मिकों को अन्य विभागों में समायोजित किए जाने के लिए कहा है। पत्र में लिखा गया है कि आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में मृतक आश्रित के तौर पर नियुक्त अधिसंख्य कनिष्ठ सहायकों को अन्यत्र समायोजित किए जाने कर निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। इसके लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अपने यहां कार्यरत अधिसंख्य कार्मिकों की सूची जिलाधिकारी को सौंपेंगे। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्हें अभी इस संबंध में पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि उनके विभाग में पांच कनिष्ठ सहायक अधिसंख्य हैं। पत्र मिलते ही अधिसंख्य कर्मचारियों की सूची तत्काल जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है। अधिसंख्य कार्मिकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कहा कि जिले के अन्य विभागों में रिक्त पदों के सापेक्ष जल्द ही अधिसंख्य कर्मचारियों का समायोजन कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें