राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 400 मीटर दौड़ में मॉडल स्कूल श्रीनगर के मिलन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल के लिए अपनी जगह पक्की की है।
हल्द्वानी में उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने अपना दमखम दिखाया है। किड्स वर्ल्ड स्कूल श्रीकोट ने राज्य स्तर एकांकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है।
स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा रावत ने कहा कि यह विद्यालय व शिक्षकों के लिए गर्व की बात है कि उनके बच्चों द्वारा राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। खेल विभाग श्रीनगर के एथलेटिक कोच विकास शाह ने बताया कि उनके पास प्रशिक्षण लेने वाले कई छात्रों ने प्रतियोगिता में उमदा प्रदर्शन किया है।
इनमें मॉडल जूनियर हाईस्कूल श्रीनगर के मिलन ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं 50 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कहा कि मिलन लंबी कूद में भी दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में कनक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर वर्ग में अतिता ने लंबी कूद में दूसरा, नूरअमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कहा कि उनके कई छात्रों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है, कबड्डी में सिलवर मेडल हासिल हुआ है।