कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत वर्षों से सड़क मार्ग की मांग कर रहे गहड़ गांव के ग्रामीणों की मुराद पूरी हो गई है। शुक्रवार को विधायक विनोद कंडारी ने दुग्ड्डा से गहड़ के लिए करीब 80.33 लाख की लागत से बनने वाले 2.225 किमी. मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि गहड़ गांव के लोग लंबे समय से सड़क मार्ग की मांग कर रहे थे, कहा विधानसभा में उनसे पहले चुनकर भेजे गए जनप्रतिनिधियों ने गांव तक सड़क पहुंचाने की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण ग्रामीण सरकार मार्ग से वंचित रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्होंने गहड़ गांव के ग्रामीणों से गांव तक सड़क पहुंचाने का वायदा किया था, इसे उन्होंने पूरा कर दिया है। जल्द ही मार्ग का निर्माण पूरा होकर ग्रामीणों का इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र कुंवर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विकास मेहरा, ठेकेदार संघ अध्यक्ष देवेंद्र बुटोला, मंडल अध्यक्ष प्रमेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान अमित कैंतुरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल राणा, रणजीत सिंह जाखी, दीपक राणा, मुकेश लखेड़ा, लोनिवि के एई निरंजन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।