फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कोली को झेलना पड़ा थैर के ग्रामीणों का विरोध

विज्ञापन
कल्जीखाल के थैर गांव में विधायक मुकेश कोली का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
कल्जीखाल ब्लाक के गोविंदपुर में मोटर मार्ग के उद्घाटन के लिए जा रहे विधायक मुकेश कोली को थैर गांव के ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि पीपला-टेका मोटर मार्ग की बदहाल स्थित व जलभराव से परेशान हैं, लेकिन विधायक हमारी परेशानी दूर करने के लिए उदासीन बने हैं। वहीं विधायक ने ग्रामीणों को मार्ग की स्थिति जल्द सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

विधायक मुकेश कोली कल्जीखाल ब्लाक के गोविंदपुर में विधायक निधि के तहत निर्मित मोटर मार्ग का उद्घाटन करने जा रहे थे। विधायक के थैर गांव से गुजरने की जैसे ही ग्रामीणों को भनक लगी तो कुछ ग्रामीणों ने गांव के समीप ही मार्ग पर रस्सी के सहारे पट्टा लगाकर विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण बलवंत सिंह नेगी ने कहा कि एक तरफ विधायक गोविंदपुर में मार्ग का उद्घाटन करने जा रहे हैं, वहीं कई गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य मार्ग पीपला-टेका मार्ग की स्थित बदहाल बनी है। 30 किमी लंबे इस मोटर मार्ग से डामर उखड़ चुका है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। इसके बाद विधायक कोली ने ग्रामीणों को मार्ग की स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और विधायक गोविंदपुर के लिए रवाना हो गए। विरोध दर्ज करने वालों में बलवंत सिंह, महिपाल सिंह, चंद्र सिंह, ताजवर सिंह, सरुली देवी, रामप्यारी देवी और मुन्नी देवी आदि शामिल थे।
कोट
- पीपला-टेका मोटर मार्ग के डामरीकरण व जलभराव की शिकायत ग्रामीणों ने की है। इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। गांव में ग्रामीणों ने कोई विरोध नहीं किया, जो विरोध कर रहे थे वह कांग्रेसी हैं। - मुकेश कोली विधायक पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें