फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: स्कूल के लिए निकली नाबालिग लापता, युवक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। विकासखंड थलीसैंण की सीमा से सटे सल्ट क्षेत्र की एक किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। वह बीरोंखाल ब्लाक के एक विद्यालय में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थलीसैंण थाना क्षेत्र में पुलिस को दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी शनिवार को स्कूल के लिए निकली, लेकिन वहां नहीं पहुंची। शाम को घर न आने पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने एक युवक पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि नाबालिग के अपहरण की धारा में आरोपी युवक राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें