फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्याखांद ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श इंटर काॅलेज सतपुली में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त प्रयासों से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत गणित विज्ञान क्विज, विज्ञान ड्रामा व मॉडल संयोजन (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें इन प्रतियोगिताओं में जिले के 15 विकास खंडों की प्रारंभिक तथा माध्यमिक विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। गणित विज्ञान क्विज में विकास खंड नैनीडांडा से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे अक्षित रावत, अंशु रावत और पीयूष कंडारी की टीम ने छह राउंड में संपन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने डॉ. शिवानन्द नौटियाल छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति तथा श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति आदि में सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनका विद्यालय इस प्रतियोगिता का चैंपियन रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें