फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल कर्मचारी करेंगे कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। कर्मचारी लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि 31 दिसंबर तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर 1 जनवरी से समस्त कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बीघा लाल आर्य व जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 23 नवंबर 2021 को संघ के पदाधिकारियों ने मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूर्ण किए जाने की मांग की गई थी। जिले के अन्य विभागों में 15 से 30 अगस्त के बीच विशेष अभियान के माध्यम से कर्मचारियों की पदोन्नतियां की गई। कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट ने बताया कि 31 दिसंबर तक मिनिस्टीरियल कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें