श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव में प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने करीब 324.64 लाख की योजनाओं को लोकार्पण किया। साथ ही खंडाह में जिला सहकारी बैंक शाखा का शुभारंभ भी किया गया।
सोमवार को विकास खंड खिर्सू के चड़ीगांव पहुंचे मंत्री डा. धन सिंह रावत ने 298.46 लाख की लागत से बने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अकादमिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 26.18 लाख की लागत से बनी पेयजल योजना को भी डायट को समर्पित किया। 278 महिलाओं को घस्यारी किट भी बांटी। जीआईसी खंडाह में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभम, अमन, कशिश, शालनी, क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता विवेक नयाल, पेंटिंग में दिव्यांशी, रश्मि व सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली यातिका को सम्मानित किया गया। साथ ही राज्यस्तर पर बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करने वाली महक व बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले दीपाली, श्रेया, मेघा, दिशा, सुमित और ईशान नयाल का भी सम्मान किया। मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों हेमचंद्र ममगांई, महेश गिरी, जयकृष्ण पैन्यूली, देवेंद्र उनियाल, अखिलेश चमोला, महेंद्र सिंह नेगी, शरद रावत, जसपाल चौहान, संतोष पोखरियाल, भारतमणि नैथानी, अब्वल सिंह पुंडीर, सुनील सोनी, प्रमिला सकलानी, अनूप कुमार वशिष्ठ, सरोप सिंह मेहरा, डा. अशोक बडोनी, कमलेश जोशी आदि को भी सम्मानित किया।