फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
श्रीनगर गोला पार्क में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गढ़वाल। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल में जगह-जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला भी फूंका। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करीब आधा घंटे तक सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश नेगी, अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट, आनंद सिंह पंवार, मंगल सिंह रावत, संदीप झिंक्वाण आदि मौजूद थे।
उधर, कर्णप्रयाग में कांग्रेस ने मुख्य बाजार में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान राजेंद्र सगोई, नगर अध्यक्ष महेश खंडूडी, भुवन नौटियाल, मुकेश नेगी, बीरेंद्र मिंगवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, गौचर में भी कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुकेश नेगी, ताजबर कनवासी, अजय किशोर भंडारी, इंदू पंवार, सुनील पंवार, विजय प्रसाद, रजनी लिंगवाल, मनीष कोहली, मनोज नेगी, अर्जुन नेगी, रजनी लिंगवाल, नागेंद्र रावत, विभांशु बर्तवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

पौड़ी में भी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, महिला जिला अध्यक्षा नीलम रावत, नवल किशोर, मोहित सिंह, आशीष नेगी, गोपाल नेगी, संजय नेगी आदि शामिल रहे।
श्रीनगर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रदर्शनकारियों में मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, मुकेश अग्रवाल, राजेश जुगरान, सभासद संजय कुमार, विनोद मैठाणी आदि शामिल थे।
नौगांव (उत्तरकाशी) में कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा को डुबोने का काम करेंगे। प्रदर्शनकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल, दीवान असवाल, राजेश रावत, बिक्रम सिंह, आशीष रावत, कृपाल सिंह, भगत राम, किशन सिंह, शांति लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें