फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गंभीर समस्या बन कर उभर रही मानसिक बीमारी

Fri, 10 Oct 2025 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेंट थॉमस काॅन्वेंट स्कूल में आपदा और आपातकाल में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. आशीष गुसाईं ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि वर्तमान में मानसिक बीमारी दुनिया भर में गंभीर समस्या बनकर उभर रही है। विश्व में करीब 90 प्रतिशत लोग मानसिक विकारों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने मानसिक तनाव का मुख्य कारण मादक पदार्थों का अधिक सेवन बताया। उन्होंने तनाव मुक्त जीवन के लिए नियमित रूप से योगाभ्यासा, व्यायाम और संतुलित भोजन की सलाह दी। इस मौके पर एनसीडी सलाहकार स्वेता गुसाईं, विद्यायल प्रबंधक फादर जीजो पैलाथिंकल, प्रधानाचार्य सिस्टर सौमिनी, वंदना मुदगिल, मनमोहन देवली, शकुंतला नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें