फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट के लिए परीक्षा केंद्र कम, अभी भी 5000 उम्मीदवारों के लिए नहीं बने केंद्र

Sat, 11 Jul 2020 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के श्रीनगर समन्वयक ने शुक्रवार को नीट 2020 के लिए परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के संबंध में संभागीय आयुक्त कश्मीर पीके पोल से मुलाकात की। इस अवसर पर डिवकॉम को बताया गया कि 25000 उम्मीदवार इस वर्ष कश्मीर संभाग से परीक्षा दे रहे हैं, जिसमें से 20000 अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी 5000 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बने हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा ड्रैैगन, ये है साक्ष्य

कोऑर्डिनेटर ने निजी स्कूल संस्थानों को परीक्षा के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए डिवकॉम के हस्तक्षेप की मांग की, ताकि सौ प्रतिशत छात्रों को नीट 2020 में उपस्थित होने के लिए समायोजित किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवकॉम ने एडीसी श्रीनगर को निजी स्कूल संस्थानों से परीक्षा केंद्रों के लिए आवश्यक जगह की व्यवस्था करने का निर्देश दिया और उन्हें पेयजल, स्वच्छता केंद्रों की जांच सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान निदेशक कॉलेजिस और एडीसी श्रीनगर ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें