फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली परियोजनाओं पर हो तेज गति से काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई तमाम योजनाओं के तहत उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया जाए। काम में देरी नहीं होनी चाहिए, बाधाओं को दूर तुरंत दूर किया जाए। यह निर्देश बिजली विकास विभाग (पीडीडी) के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट के कामकाज की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारी निदेशक (विद्युत) रोहेला वानी भी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव जिन्होंने जेके पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्यभार संभाला है ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तमाम परियोजनाओं पर काम पूरा करने के लिए प्राथमिक दें। साथ ही प्रदेश में अधिक से अधिक बिजली उत्पन्न करने की दिशा में काम करें। बैठक के दौरान जम्मू और कश्मीर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माणाधीन और आगामी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें