फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स खाई में गिरने से चालक की मौत

Wed, 08 Feb 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
खाई गिरे वाहन चालक को निकालते लोग। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
ल्वाली कालेश्वर रोड पर मंजकोट के पास एक मैक्स के खाई में गिरने से चालक नवीन सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी फलदाकोट (26) मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त मैक्स में चालक के अलावा कोई अन्य सवारी नहीं थी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि नवीन सिंह बुकिंग में आया हुआ था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे सवारियों को छोड़कर वह अपने गांव की तरफ जा रहा था, तभी मंजकोट के निकट मैक्स करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने चालक को रस्सियों के सहारे खाई से सड़क तक निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। हादसे के दौरान चालक अकेला था, ऐसे में दुर्घटना की वजह भी पता नहीं चल पाई है। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आनी हो सकती है। मृतक के शव को पटवारी बनेलस्यू सुरिंदर चमोली के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें