फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौंठा-सैंजी मोटर मार्ग पर नौंठा के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे मैक्स वाहन चालक लक्ष्मण सिंह राणा (23) पुत्र स्व. रतन सिंह राणा निवासी फल्द्वाड़ी, नौंठा-सैंजी मोटर मार्ग पर नौंठा से गांव की ओर लौट रहा था। नौंठा के पास लक्ष्मण का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी सूरत शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। चौकी प्रभारी शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में सिर्फ चालक लक्ष्मण सिंह राणा ही मौजूद था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण के पिता स्व. रतन सिंह का दो माह पूर्व ही निधन हुआ था। फल्द्वाड़ी में वह अपनी मां व भाभी के साथ रहते थे। उनका बड़ा भाई दिल्ली में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें