फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरालगांव में मनाया गया शहीदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्जीखाल ब्लॉक के सुरालगांव में शहीद मनीष पटवाल की स्मृति में शहीदी दिवस का आयोजन किया गया। मनीष पटवाल बीआरओ में कनिष्ठ अभियंता पद पर कार्यरत थे। एक मिशन के दौरान अपने दो साथियों की जान बचाते हुए मनीष पटवाल वीरगति को प्राप्त हो गए थे। हर साल उनकी स्मृति में उनके पैतृक गांव सुरालगांव में शहीदी दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को सुरालगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार पौड़ी हरिमोहन खंडूरी ने कहा कि देश के लिए 24 साल में बलिदान देने वाले मनीष पटवाल को शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। खंडूरी ने शहीद की दादी गीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान थनुल कैप्टन नरेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान डांगी भगवान सिंह चौहान, बीडीसी दीपक रावत, पूर्व सैनिक शिशुपाल सिंह चौहान, ग्राम प्रधान गढकोट प्रिया रावत, उपप्रधान संजय रावत, राजस्व उपनिरक्षिक अरविंद पटवाल, आयोजक युवा संगठन समिति घण्डियाल अध्यक्ष अजय मोहन नेगी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें