फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती ही जा रही हैं केबीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी की मुसीबतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि के विभागाध्यक्ष परिवाद वर्ग की ओर से से पौड़ी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा व देहरादून में एनएच खंड, एडीबी व पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंताओं को पत्र भेज कर केबीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से दिए गए प्रमाणपत्रों की आख्या मांगी गई है, लेकिन किसी भी इंजीनियर ने अभी तक आख्या नहीं दी है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह असवाल ने केबीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी पर फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर विभिन्न निर्माणदायी विभागों में निर्माण कार्य लेने का आरोप लगाया था। रविवार को पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष परिवाद वर्ग की ओर से भेजे गए पत्र कोई काम नहीं हो पाया है। वहीं मुुख्य अभियंता स्तर-दो अशोक कुमार ने बताया कि उक्त सभी मुख्य अभियंताओं को रिमाइंडर भी भेजा गया है, लेकिन अभी तक किसी का जवाब नहीं मिला है। अब मुख्य अभियंता स्तर से रिमाइंडर भेजे जाने के साथ ही शासन को भी मामले की सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें