फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूअर के मांस खाने से कई ग्रामीण बीमार

Sat, 24 Jan 2015 10:37 PM IST
kotdwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रिखणीखाल ब्लाक के सिरस्वाड़ी गांव में कई लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन


चर्चा है कि सूअर का मांस खाने के बाद ही ग्रामीण बीमारी की चपेट में आए हैं। ग्रामीणों का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।


जानकारी के अनुसार एक हफ्ते पहले सिरस्वाड़ी गांव के पास एक मरा हुआ सूअर मिला था।

 एक ग्रामीण इसे घर ले आया और गांव के अन्य लोगों को भी सुअर का मांस बांट दिया।

मांस खाने के एक-दो दिन बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। चेहरों पर सूजन आने लगी। शुरू में तो किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो इलाज कराने लगे।

गांव के मोहन लाल और उसके दो बेटे, राजू और उसकी पत्नी को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती किया है।

गांव की ही एक अन्य महिला नंदा देवी का कोटद्वार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दून ले जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गांव में अन्य लोग भी इस बीमारी की चपेट में हैं। प्रधान यशोदा देवी ने बताया कि गांव के लोग बीमार तो हुए हैं, लेकिन सूअर का मांस खाने की जानकारी नहीं है।

 लोग इलाज के लिए दून और अन्य जगह जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें