श्रीनगर। कीर्तिनगर के मलेथा गांव के निकट माधो सिंह भंडारी क्रिकेट मैदान में अमित सिंह नेगी और यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुक्रवार को हुए मैच के उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अरुण नेगी, चंद्रमोहन चौहान व सुभाष बलूनी मौजूद रहे। मैच मंजुघोष व ईगल-11 की टीम के बीच मैच खेला गया।
ईगल-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मंजुघोष की टीम ने निर्धारित ओवर में दो विकेट से मैच जीत लिया। मैच के आयोजक अमित सिंह व यूथ क्लब के विजय रावत ने बताया कि अभी लीग मैच खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 26 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन में रविंद्र सिंह नेगी, प्रवीन महर, मंजीत राणा, सुरेंद्र नेगी, निखिल मंद्रवाल, नीरज नेगी आदि सहयोग दे रहे हैं।