फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में वर्षों से नियत वेतन पर कार्यरत आठ कर्मियों के नियमितीकरण पर कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है।

कर्मचारियों का कहना है कि विवि में बड़ी संख्या में दैनिक एवं नियत वेतनभोगी कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिस तरह से कोर्ट के आदेश पर आठ कर्मियों का नियमितीकरण हुआ है, उसी को आधार बनाकर अन्य कर्मियों को भी इसका लाभ दिया जाए। दैनिक एवं नियत वेतनभोगी कर्मचारी संघ के संयोजक कमलेश नैथानी ने कहा कि नियमितीकरण की लड़ाई लंबे समय से लड़ी जा रही थी। जिस पर हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के हित में निर्णय दिया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि विवि में करीब 135 से अधिक नियत एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके हित के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने हाईकोर्ट के निर्णय पर आठ कर्मचारियों के नियमितीकरण किए जाने पर विवि प्रशासन का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि अन्य नियत व दैनिक कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिले इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें