फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: महिला की मौत के बाद भड़का आक्रोश, अफसरों ने गुलदार को मारने का आदेश पढ़कर सुनाया तो शांत हुए ग्रामीण

Sat, 10 Oct 2026 02:23 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।

सार

महिला की मौत के बाद गुलदार के आतंक से गुस्साए ग्रामीणों ने खंडाह में श्रीनगर-पौड़ी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने नरभक्षी गुलदार को मारने के आदेश की जानकारी दी और वन विभाग की कार्रवाई से अवगत कराया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों से बात करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बछेली के तरुली गांव में शुक्रवार को गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर खंडाह में श्रीनगर-पौड़ी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएफओ पौड़ी महातिम यादव, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को गुलदार को मारने के आदेश पढ़कर सुनाए। साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने और उसकी निगरानी के लिए वन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए राजी हुए और यातायात बहाल हो सका।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार:  सीएम हेमंत बिस्वा ने की मंदिर में पूजा-अर्चना, राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की दो टीमें गश्त कर रही हैं। गुलदार को मारने के लिए दो शिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा निगरानी के लिए छह ट्रैप कैमरे और गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित सहायता राशि पीड़ित परिवार को दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें