पौड़ी। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकासखंड पाबौ में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन ज्येष्ठ प्रमुख राजपाल सिंह गुसाईं ने किया। महोत्सव में सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में महिला मंगल दल छानी ने प्रथम, राइंका जगतेश्वर ने द्वितीय और राइंका चिपलघाट ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में राइंका बिडोली प्रथम, राउमावि द्वितीय व ममंद तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण प्रतियोगिता रोहित भंडारी प्रथम, स्नेहा भंडारी द्वितीय और रिया नेगी तृतीय, कहानी लेखन आरुषि प्रथम, रिया द्वितीय, साक्षी तृतीय स्थान पर रही। कविता लेखन में सुहानी प्रथम और प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में ऋषभ प्रथम, प्रिंस नेगी द्वितीय आफिया ने तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया, बीडीओ धूम सिंह कोहली, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदेश बहुगुणा, कनिष्ठ प्रमुख शिवानी रावत, जिला पंचायत सदस्य भरत रावत आदि मौजूद रहे।