राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं ने किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी व महाविद्यालय की प्राचार्य डा. रेनूरानी बंसल ने किया।
प्रतियोगिता में तीन हजार मीटर दौड़ छात्र वर्ग में संतोष सती ने पहला, मनीष रावत ने दूसरा व महेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक छात्र वर्ग में महेंद्र सिंह पहले, हरि सिंह दूसरे व सोनू रावत तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में कांति ने पहला, कमला ने दूसरा व आरती ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद छात्र वर्ग में अंकुर रावत ने पहला, विपुल रावत ने दूसरा व सागर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में अनीता ने पहला, कमला ने दूसरा व आशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक छात्र वर्ग में सागर सिंह पहले, सोनू रावत दूसरे और भगत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में आरती ने पहला, अनीता ने दूसरा व शोभा ने तीसरा स्थान पाया। चक्का फेंक छात्र वर्ग में सागर सिंह रावत प्रथम, महेंद्र सिंह द्वितीय व सतवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में कांति ने पहला, शोभा ने दूसरा व शोभा ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में विपुल रावत पहले, महेंद्र सिंह दूसरे व भगत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद छात्र वर्ग में संदीप रावत पहले, सागर दूसरे व दिलवर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्राध्यापक संजीव कुमार, प्रीति, डॉ. उमा आर्य, हिमानी नेगी, शिवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह रावत, डॉ. अविनाश कुमार मिश्रा, मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल थे।
------------------------------------
मनोहर