फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भुलाया नहीं जा सकता गुरु गोबिंद सिंह का बलिदान

विज्ञापन
श्रीनगर गुरूद्दारा में प्रकाश पर्व के मौके पर लंगर छकते लोग --------- संवाद
विज्ञापन
टिहरी में प्रकाश पर्व पर गुरु को किया याद, श्रीनगर में लंगर व कीर्तन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। सिख धर्म के 10वें और अंतिम गुरु गोबिंद सिंह की जयंती गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई। श्री गुरुद्वारा टीला साहिब बौराड़ी में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हुए उनके बलिदान को याद किया गया।
बुधवार को प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ, भजन, कीर्तन का आयोजन कर अरदास की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष इकबाल सिंह राजपाल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने हिंदू धर्म और मानवता की रक्षा लिए अपना और परिजनों की बलिदान दिया था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर सतनाम सिंह साईं, सरदार मनमोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ. आरएस बाली, राजपाल अरोड़, पुनीत सिंह, बलजीत सिंह, राजपाल सिंह, विनोद राय, राधा, सुरेखा राजपाल, गगन, चंद्रमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर। गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह जयंती गुरुपर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सुबह 8 बजे सुखमनी साहिब का पाठ, कीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें ज्ञानी परविंदर सिंह, रूचि बोरा, मनमीत कौर, सुमन कौर, मोना नरूला, बंटी तनेजा, पिंकी नरूला ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका विभा भट्ट ने गुरु के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मानवीय गुणों को अपनाकर नेक कर्म करते हुए अच्छा मानव बनने की शिक्षा दी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यापिका किरण देवली, स्कूल के प्रबंधक आरपी भट्ट, गायत्री नीना, इंदु, विवेक, शशि कला, ज्योति और वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें