जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में अक्षय ऊर्जा की नई प्रवृत्ति विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला में छात्रों को अक्षय ऊर्जा में हो रहे नए शोधों पर जानकारी दी गई।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में डा. आरसी मैठाणी ने हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वचलित उपकरणों के युग में स्काडा की नई तकनीकों व उनके माध्यम से विद्युत अभियांत्रिकी के क्षेत्रों को उनके चरम कुशलता व स्वचालित तकनीक से नियंत्रित किया जाता है। दूसरे सत्र में डीटीयू नई दिल्ली के डा. जनार्दन प्रसाद केसरी ने छात्रों व शोद्यार्थियों को बायोमॉस, सोलर थर्मल के मौलिक तत्वों की जानकारी दी। उन्होंने अक्षय ऊर्जा के माध्यम से विद्युत अभियांत्रिकी का विकास व विस्तार की जानकारी दी। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डा. संजय गैरोला, डा. वाईके सिंह, डा. भोलाझा, सत्यवीर सिंह रावत, अतुल, ललित कुमार, नितेश रावत, अभिषेक बड़थ्वाल, नीम सागर, एसएस पटेल और सीपी डोभाल आदि मौजूद थे।