पौड़ी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों में बखूबी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खिर्सू ब्लॉक के नाम रहा। रविवार को कबडडी, फुटबाल, वालीबाल और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
खेल महाकुंभ के चौथे दिन कंडोलिया, रांसी व इंडोर स्टेडियम में बालिका वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। महाकुंभ की शुरुआत अंडर-20 बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता से हुआ। जिसमें खिर्सू ब्लॉक की टीम शुरू से ही दुगड्डा पर भारी रही। दोनों टीमों के बीच मुकाबला जोरदार रहा। मैच के दूसरे हाफ में खिर्सू ने एक गोल कर दुगड्डा पर बढ़त बना ली।
जवाब में दुगड्डा की टीम मैच के अंत तक जवाबी गोल नहीं कर पायी। खिर्सू ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया। वहीं अंडर- 20 कबडडी में एकेश्वर ब्लॉक ने पहला, नैनीडांडा ने दूसरा, रिखणीखाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के वालीबाल में दुगडडा प्रथम, रिखणीखाल द्वितीय व पौड़ी तृतीय रहा। अंडर -14 वालीबॉल में रिखणीखाल ने पहला, एकेश्वर ने दूसरा व दुगडडा ने तीसरा स्थान पाया। बालिका अंडर- 17 टेबल टेनिस में पावनी प्रथम, गरिमा द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय रहीं।
इसी प्रतियोगिता के युगल में अनुष्का व तुलसी ने पहला, गुनगुन व अमिषा की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान गुसांई, नरेश रावत, महेश और रोहित आदि शामिल रहे।