फोटो
पौड़ी। जनपद पौड़ी का जिला सूचना अधिकारी कार्यालय भवन जर्जर पर हैए जिससे कार्मिकों, पत्रकारों की जान को खतरा बना हुआ है। वहीं विभागीय अभिलेखों को नुकसान पहुंचने का डर भी बना हुआ है। पत्रकारों ने कार्यालय जर्जर भवन में होने पर चिंता जताते हुए कार्यालय सुरक्षित भवन में शिफ्ट कराए जाने की मुखरता से वकालत की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय को शिफ्ट किए जाने की कवायद तेजी से चल रही है। शनिवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना अधिकारी कार्यालय पौड़ी में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश रमण शुक्ला, युवा पत्रकार कुलदीप बिष्ट, प्रदीप नेगी, मुकेश बछेती आदि मौजूद रहे। संवाद