फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: करवा चौथ पर बाजार में छाईं कश्मीरी चूड़ियां

Tue, 27 Oct 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कांच की चमक और रंगीन डिजाइन आ रहे पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। करवा चौथ पर इस बार श्रीनगर के बाजार में कश्मीरी घुंगरू चूड़ियों की खनक सुनाई दे रही है। कश्मीरी चूड़ियां सुहागिनों को खूब लुभा रही हैं। कांच की चमकदार फिनिशिंग, आकर्षक रंग और खूबसूरत डिजाइन वाली इन चूड़ियों को खरीदने के लिए महिलाएं दुकानों पर पहुंच रही हैं। जरकन जड़े कांच के कड़े भी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर गोला बाजार, काला रोड, गणेश बाजार, मस्जिद वाली गली और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर रौनक बढ़ गई है। नवविवाहिताओं में अपने पहले करवा चौथ को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। चूड़ी विक्रेता दिलशाद ने बताया कि इस बार बाजार में पहली बार आईं कश्मीरी चूड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। इनकी कीमत 120 से 300 रुपये प्रति दर्जन है। विक्रेता बिट्टू ने बताया कि जरकन जड़े कांच के कड़ों की भी मांग है। कांच पर जड़े छोटे-छोटे नग और बारीक कारीगरी इन्हें आकर्षक बनाती है। करवा चौथ के लिए बाजार में 20 से 350 रुपये तक के करवे और 300 से 700 रुपये तक की पूजा की थालियां उपलब्ध हैं। मेहंदी स्टॉलों पर भी महिलाओं की भीड़ जुट रही है। कई महिलाएं पतियों के साथ खरीदारी करने पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें