फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपी की निशानदेही पर जेवर और नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों में शामिल आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने चमोली जिले के लंगासू से दो जोड़ी झुमके और 2300 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर के डाक बंगला स्थित पीडब्लूडी कॉलोनी में गत वर्ष 26 अगस्त को चोरी हुई थी। चोर यहां एक घर से लगभग 4 लाख रुपये के गहने चुरा ले गए थे। काफी प्रयास के बाद पुलिस को सफलता नहीं मिली। इसी बीच 17 दिसंबर को एजेंसी मुहल्ले में एक घर से नकदी और पाजेब चोरी हो गए। 24 दिसंबर को चोरी में शामिल जावेद अहमद बट्ट उर्फ मेहराजुद्दीन पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी गुडकेड़ा थाना गुंदो जिला डोडा जम्मू-कश्मीर को फरासू हनुमान मंदिर के समीप एसएसआई रविंद्र रमोला और एसआई इंद्रजीत राणा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उससे लगभग 80 प्रतिशत माल बरामद कर लिया था। जबकि उसके छोटे भाई सेहराजुद्दीन उर्फ राजू को चमोली पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। एसएसआई रमोला ने बताया कि शेष माल बरामद करने के लिए श्रीनगर पुलिस ने न्यायालय के माध्यम से सेहराजुद्दीन को जिला कारागार चमोली से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान युवक की निशानदेही पर चमोली जिले के लंगासू से दो जोड़ी झुमके और 23 सौ रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें