पुराना डांग महिला मंगल दल ने पालिकाध्यक्ष को मांगों का ज्ञापन सौंपते कहा कि पालिका में शामिल होने के बाद भी वह सुविधाओं से वंचित है। महिला मंगल दल ने अध्यक्ष से हल्का वाहन मार्ग निर्माण व नालियों और रास्तों के निर्माण की मांग की है।
सोमवार को महिला मंगलदल व स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष पूनम तिवारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। महिलाओं और स्थानीय लोगों ने कहा कि पुराना डांग नगर पालिका क्षेत्र का सबसे नजदीकी गांव है। गुहार लगाने के बाद भी आज तक गांव यातायात सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। महिला मंगल दल ने गांव में सीसीमार्ग निर्माण और पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण की भी मांग की है। इस मौके पर महिला मंगलदल अध्यक्षा चंद्रकांता, सुमित्रा देवी, मालती, रजनी सकलानी, पुष्पा, ममता घिल्डियाल, गंगा, शकुंतला उनियाल, अन्नू, शांति काला, सोनी, ऊषा, रचना व सुमन उनियाल आदि मौजूद थी।