गढ़वाल विश्वविद्यालय के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सौर ऊर्जा, इसके भविष्य की संभावनाएं, रोजगार और व्यवसाय पर इसके प्रभावों को लेकर वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता प्रिंसिपल टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुजरात के सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पारंपरिक साधनों से बिजली पैदा करना दिनों दिन महंगा होता जा रहा है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उष्ण कटिबंधीय देश होने के कारण भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता व उपयोगिता की अधिक संभावनाएं हैं। वेबिनार में मेकेनिकल विभाग के डा. मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सौर ऊर्जा से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। वेबिनार का संचालन एसआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी के मुस्कान कपूर व करन सिंह द्वारा किया गया। डा. मनोज कुमार गुप्ता और डा. बृजेश गांगिल वेबिनार के संयोजक थे। वेबिनार में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. वाईपी रैवानी, प्रो. एनएस पंवार, डा. आलोक सागर गौतम, प्रो. एमएमएस रौथाण, डा. पे्रमनाथ, डा. प्रीतम नेगी, विनय प्रसाद टम्टा, कुलदीप कुमार टम्टा, डा. नीलकमल मिश्रा, देवेंद्र रावत आदि शामिल थे।