फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेडुलस्यूं-तीन चौकी में मिलीं अनियमितताएं

विज्ञापन
राजस्व पुलिस चौकी पेडुलस्यूं-तीन का निरीक्षण करती तहसीलदार सुशीला कोठियाल। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने एक राजस्व पुलिस चौकी व तीन सस्ता-गल्ला दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व पुलिस चौकी पैडुलस्यूं-तीन में सरकारी दस्तावेजों के रख-रखाव में अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही कार्य भी अधूरे पाए गए। उन्होंने चौकी के राजस्व उप निरीक्षक मेहराज अहमद को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि चौकी में अधूरे पड़े सभी कार्यों को एक सप्ताह में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

तहसीलदार कोठियाल ने इसके अलावा पैडुल, गाड का महरगांव व परसुंडाखाल सस्ता-गल्ला दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में भी कई खामियां पाई गईं। उन्होंने संबंधित राशन विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से राशन रखने, उठान व वितरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि दुकानों में राशन की रेट लिस्ट, राशन खरीदने का समय सहित अन्य विवरण बोर्ड पर चस्पा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें