फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पार्किंग की जगह सड़कों पर ही हो रहे वाहन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। पौड़ी-श्रीनगर मार्ग पर सड़क किनारे वाहन पार्क होने लगे हैं। वाहनों की वजह से कई बार सड़क पर जाम की समस्या बनती है। इसके बावजूद प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
पौड़ी- श्रीनगर मार्ग व्यस्तम मोटर मार्ग है। हर रोज इस मार्ग से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। लेकिन इन दिनों सड़क किनारे पार्क वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। जबकि इससे कुछ ही दूरी पर नगर पालिका पौड़ी की ओर से करोड़ों की लागत से वाहनों के पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई। बावजूद इसके वाहन स्वामी पार्किंग में वाहन पार्क करने की जगह सड़क किनारे ही वाहनों को पार्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इस मोटर मार्ग पर सड़क किनारे पार्क वाहनों की वजह से जाम लगना भी आम हो गया है। वहीं पुलिस और जिला प्रशासन भी इस ओर कार्रवाई करने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने कई दफा प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन वाहनों को हटाने की कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जल्द श्रीनगर रोड पर पार्क वाहनों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें