फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निर्दलीय का प्रहार या पार्टी का दावेदार...देवप्रयाग सीट पर कौन होगा विराजमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

देवप्रयाग। 3100 मतदाताओं वाली देवप्रयाग नगरपालिका सीट में अभी तक किसी भी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार कुर्सी पर नहीं बैठ पाया है। 2016 से पहले नगर पंचायत और उसके बाद नगर पालिका बनी देवप्रयाग की इस सीट पर हमेशा निर्दलीय प्रत्याशी ने ही जीत हासिल की है। इस नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल भी निर्दलीय प्रत्याशी रहे।नगर पालिका बनने के बाद होने जा रहा दूसरा चुनाव बहुत ही रोचक होने वाला है। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। देवप्रयाग नगरपालिका से अध्यक्ष की सीट पर भाजपा के नेताओं में दावेदारी की होड़ पार्टी के लिए चुनौती बनती जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष की सीट महिला आरक्षित होने पर भाजपा से पांच महिलाओं ने अपनी दावेदारी जताई है। जबकि एक निर्दलीय महिला ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की है।



भाजपा पर्यवेक्षक और राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, जिला सह प्रभारी रमेश चौहान, जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल और देवप्रयाग नगर प्रभारी मेहरबान सिंह रावत ने आगामी नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी की। जिसमे उन्होंने करीब 50 पदाधिकारी और सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से सुझाव लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पांच महिलाओं ने नगरपालिका की अध्यक्ष सीट पर दावेदारी की है। जिनमें भाजपा नेत्री नीता ध्यानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, पूर्व सभासद रेखा भट्ट, सुभा तिवाड़ी और शालिनी ध्यानी शामिल है। साथ ही निर्दलीय व पूर्व सभासद अनसूया मिश्रा ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक महिलाओं की दावेदारी की बात सामने नहीं आई है। भाजपा के लिए यह एक बड़ा अवसर है, लेकिन दावेदारों को संतुष्ट करना भी एक बड़ी चुनौती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें