फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नेता प्रतिपक्ष के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार को कांग्रेसियों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आक्रोशित कांग्रेसियों के सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन


पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर के पास एकत्रित हुए। जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने व झूठी एफआईआर दर्ज किए जाने पर आक्रोश जताया। जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि बीते बृहस्पतिवार को संसद में भाजपा सांसदों व कार्यकर्ताओं की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बदसलूकी की गई, जो कि लोकसभा संसदीय इतिहास की शर्मनाक घटना है। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को समाप्त करने का आरोप लगाया। साथ ही सरकार से संसदीय कार्यशैली में सुधार लाने की मांग उठाई। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित सिंह, नगर अध्यक्ष भरत सिंह, श्रीकांत, सर्वेश रावत, शिवप्रसाद रतूड़ी, विनोद दनौसी और मनमोहन डेनियल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें