गढ़वाल वन प्रभाग के पैठाणी रेंज के नवनिर्मित रेंज कार्यालय का उद्घाटन गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत ने किया। यह भवन पहाड़ी शैली में पत्थरों पर नक्काशी कर तैयार किया गया है। भवन का नाम द राठ रखा गया है।
डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि पैठाणी स्थित रेंज कार्यालय काफी जर्जर हो चुका था। उन्होंने कहा कि फरवरी माह से फायर सीजन शुरू होगा। ऐसे में अभी से वन कर्मी, ग्रामीणों व वन पंचायतों के साथ आपसी समन्वय बना वनाग्नि की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाएं। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट, राजेंद्र रौथाण, शिशुपाल सिंह, मनवर सिंह, अनिल सिंह, नरेंद्र सिंह और जेपी सेमवाल आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर आयुक्त सभागार में गढ़वाल वन प्रभाग, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई दी गई। विदाई में कई सरपंच व वन कर्मी भावुक हो गए।