फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र उपाध्यक्ष और मानव बने भाजपा के नगर महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्टी ने 15 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने बताया कि विस्तारित कार्यकारिणी में सुरेंद्र सिंह रावत, दिनेश रुडोला, त्रिलोक दर्शन व रेखा रावत को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि मंडल महामंत्री के पद की जिम्मेदारी मानव बिष्ट, विनय घिल्डियाल, पंकज सती, अरुण रावत, मीना असवाल, जगदीप रावत, राहुल राणा व सुनीता गैरोला को सौंपी गई है। इसके अलावा हरि सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, अनुग्रह मिश्रा मीडिया प्रभारी व कुली राम आर्य को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष पैन्यूली ने सभी पदाधिकारियों से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से नई ऊर्जा और जोश के साथ जुट हो जाने को कहा है। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें