फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी जिले में छात्र-छात्राओं को आज लगेेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों को निशुल्क कोविड टीका लगाया जाएगा। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने मुख्य शिक्षाधिकारी को सभी स्कूलों में टीकाकरण अभियान में छात्र-छात्राओं को शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए जनपद में 36 हजार बालक-बालिकाओं को चिह्नित किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी व चिकित्सा सचिव के दिशा-निर्देश पर तीन जनवरी को महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी स्कूलों में चिह्नित छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही जिन स्कूलों में शीतकालीन अवकाश है, उसके लिए मुख्य शिक्षाधिकारी निर्देशित किया कि स्कूलों में अध्यापकों के सहयोग से बच्चों को टीकाकरण अभियान में शामिल करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें