जम्मू। इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईटीडीसी) ने शहर के विख्यात व पुराने अशोका होटल को बंद कर दिया है। लीज अवधि खत्म होने के बाद एक्सटेंशन के लिए औपचारिकताएं पूरी न होने पर ऐसे कदम उठाए गए हैं।
बताया जाता है कि आईटीडीसी ने वर्ष 1970 को जम्मू कश्मीर राज्य सरकार से अशोका होटल को 40 वर्ष की लीज पर लिया था। यह लीज 2010 में खत्म हो गई। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी करने के दौरान 2007 को राज्य सरकार के होटल की एक्सटेंशन के लिए लिखा गया, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सरकारी की ओर से मई 2020 में होटल की लीज का विस्तार नहीं करने की बात कही गई, जिसके बाद होटल को बंद कर दिया गया।