गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में रसायन विज्ञान के शोध छात्र की पीएचडी मौखिक परीक्षा ऑनलाइन संपन्न हो गई है। लॉकडाउन के चलते शोध छात्र की मौखिक परीक्षा नहीं हो पा रही थी। जो अब शोधार्थी के मार्गदर्शक शिक्षक प्रो. एमसी पुरोहित के प्रयास से संपन्न हो गई है। शुुक्रवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में रसायन विज्ञान के शोधार्थी महेंद्र सिंह की पीएचडी मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। महेंद्र ने कुछ चुने हुए औषधीय पौधों और उनकी जैविक गतिविधियों के धातु नैनोकणों का अलगाव, लक्षण, वर्णन और संश्लेषण पर शोध किया है। मौखिक परीक्षा में गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के प्रो. आरडी कौशिक विशेषज्ञ आमंत्रित थे। साथ ही विभागाध्यक्ष प्रो डीएस नेगी, प्रो प्रभाकर बडोनी, डा. जितेंद्र कुमार, डा. एससी सती आदि शामिल रहे। संवाद