पौड़ी में इंटरमीडिएट के मैधावी छात्र सिद्घांत को सम्मानित करते मुख्य अतिथि डा. एसके बरनवाल।
- फोटो : PAURI
जिला मुख्यालय पौड़ी में मुख्य अतिथि डा. एसके बरनवाल ने चार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। डा. बरनवाल ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह मुख्य अतिथि एडीएम डा. एसके बरनवाल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की शिवानी रावत, सौरभ कुमार व नितेश भट्ट और इंटरमीडिएट में सिद्धांत कोठियाल को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सभी मेधावियों को अमर उजाला की ओर से ईयरबुक भी दी गई। इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉप करने वाले जतिन पुष्पवाण समारोह में नहीं पहुंच पाए, जबकि इंटरमीडिएट के अमन मैठाणी के भाई को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र दिया गया। डा. बरनवाल ने कहा कि दृढ़ निश्चय, लगन व कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। छात्रों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए स्मरणीय है। छात्रों ने डीएम कार्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी जुटाई। छात्र सिद्धांत कोठियाल ने कहा कि वह वैज्ञानिक बन कर देश की सेवा करना चाहता है। जबकि सौरभ कुमार सैन्य अधिकारी, नितेश ने इंजीनियर तथा शिवानी ने मेडिकल क्षेत्र में जाने की बात कही।
ये हैं जिले के मेधावी
पौड़ी। हाईस्कूल में शिवानी रावत जिले में टॉपर रहीं। वह कोटद्वार स्थित बा.के.चि. एके. निंबूचौड़ में अध्ययनरत हैं, जबकि आरएएसवीएम पदमपुर मोटाढाक में पढ़ने वाले सौरभ कुमार ने जिले में दूसरा स्थान पाया। आरएएसवीएम पदमपुर मोटाढाक के ही नितेश भट्ट ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में जिले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्रीकोट श्रीनगर के जतिन पुष्पवाण ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी विद्यालय के अमन मैठाणी ने जिले में दूसरा और सिद्धांत कोठियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।